इटावा * 3 मई को शहर में निकलेगी भगवान परशुराम की ऐतिहासिक शोभा यात्रा*

कई संगठनों के सम्मानित प्रतिनिधिगण जिनमे ब्राह्मण समाज महासभा,ब्राह्मण जागृति महासभा,सनातन ब्राह्मण महासभा,अखंड ब्राह्मण महासभा के लोगों ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी

इटावा *3 मई को शहर में निकलेगी भगवान परशुराम की ऐतिहासिक शोभा यात्रा*

*इटावा*। (18 अप्रैल, 2022) भव्य परशुराम जयन्ती व ऐतिहासिक शोभायात्रा के संदर्भ में आज कई ब्राह्मण संगठनों ने एक साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में आगामी 3 मई 2022 को होने वाली तैयारियों के विषय मे विस्तार से जानकारी दी। वार्ता में कई संगठनों के सम्मानित प्रतिनिधिगण जिनमे ब्राह्मण समाज महासभा,ब्राह्मण जागृति महासभा,सनातन ब्राह्मण महासभा,अखंड ब्राह्मण महासभा
,राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रेसवार्ता में ब्राहमण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं0 अरुण दुबे ने जानकारी देते हुये बताया कि,आगामी 3 मई को परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में ऐतिहासिक परशुराम शोभायात्रा नुमाइश ग्राउंड से शुरू होकर नौरंगाबाद चौराहा होते हुए नगर पालिका चौराहा व रामलीला रोड होते हुए पक्का बाग चौराहा से होकर शीला उत्सव गार्डन में एक सभा के रूप में समाप्त होगी । समापन के पश्चात सभी विप्र बंधुओं के लिए प्रसाद के रूप में भोजन की भी उचित व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि, सभा स्थल के मंच पर महामंडलेश्वर व अन्य ब्राह्मण रत्न मंच को सुशोभित करेंगे। यह मंच राजनैतिक नही होगा। इस कार्यक्रम में जनपद से लगभग 4000 से 5000 विप्र बंधुओं के सम्मिलित होने की उम्मीद की जा रही है । ग्रामीण अंचल से विप्र बंधु बसों कारों और बाइकों से पहुँचकर पहले निवास ग्राउंड में प्रातः 8:00 बजे एकत्रित होंगे इसके बाद कई रथों और कई साज-सज्जा के सामान के साथ पूरे नगर में शोभा यात्रा भ्रमण करेगी। उन्होंने कहा कि,
आज लगभग सभी ब्राह्मण संगठनों ने एक साथ एक मंच पर आकर आज पूरे समाज को एकता का परिचय देने का काम किया हम सभी मिलकर हमारे इस कार्यक्रम को भव्य व ऐतिहासिक बनाएंगे।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से पं0 राजकुमार शर्मा पं0 महेश दुबे,प0 ऋषि मिश्रा, प0 संजय दुबे प0 मोहित दुबे प0 रमेश चंद्र त्रिपाठी प0 राम कुमार दुबे, प0 राममनोहर दीक्षित, प0 राजवीर उर्फ राजू पांडे प0 अखिलेश कुमार दुबे, प0 पंकज दीक्षित प0 शिवम दुबे प0 राजीव मिश्रा प0 आनंद दीक्षित प0 आशीष दुबे प0 ऋषभ त्रिवेदी प0 विवेक दुबे प0 आकाश मिश्रा प0 अवनीश दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button