हाईवे पर रात भर युवक के  शव को  वाहन कुचलते रहे, हाइवे  गस्त पुलिस लापता

जसवन्तनगर (इटावा)।नेशनल हाईवे पर  अज्ञात वाहन की चपेट में आए एक 35 – 40 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव रात भर  पड़ा रहा।
  उसे कुचलते अनेक वाहन गुजरते रहे। बताते हैं कि शव के आधा दर्शन से ज्यादा टुकड़े हाईवे पर फैले रहे। शव सुबह इतना बदहाल हो गया कि चेहरे का अता पता ही नही रहा।
     यह घटना ब्लॉक के सामने इटावा जाने वाले हाईवे मार्ग पर घटित हुई। जब सवेरे एक न्यूज पेपर विक्रेता अनिरुद्ध दुबे उर्फ मोनू अखबार बांटने उधर से गुजरा तो उसने पुलिस को सूचना दी।
    अनुमान किया गया है कि मृतक को रात 12:00 से 3:00 बजे के मध्य किसी वाहन ने  कुचला होगा उसके बाद उसके ऊपर से अनेक वाहन गुजरते रहे। किसी ने भी मानवता नहीं दिखाई कि पुलिस को सूचित कर दे। यह भी गौर तलब है की रात भर पुलिस का हाईवे पर गस्त रहता है, मगर पुलिस को भी यह शब नहीं दिखाई पड़ा।         युवक काली जींस पहना था और हल्के नीले जूते थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जसवंत नगर पुलिस ने शव के  सिनाख्त की कोशिश की और बाद में  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां मोर्चरी पर 72 घंटे तक  शिनाख्त के लिए रखा जाएगा।
_____

 

Related Articles

Back to top button