अयोध्या – काशी के बाद अब मथुरा के विकास को हम तैयार :मुख्यमंत्री योगी

*जसवंतनगर में मंगल सूत्र को लेकर सपा को जमकर घेरा *विरासत में कांग्रेस हड़प लेगी सारी संपत्ति *   जसवन्तनगर रामलीला मैदान पर गर्व जताया

 फोटो : रामलीला मैदान जसवंत नगर में संबोधित करते मुख्यमंत्री आदित्यनाथयोगी, मंच पर एकत्रित नेता गण तथा जुटी भीड़

_________
     जसवंतनगर (इटावा)।प्रदेश  के मुख्यमंत्री  आदित्य नाथ योगी गुरुवार को यहां राम लीला मैदान में खूब गरजे । उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार के रहते अयोध्या में राम मंदिर और काशी में काशी विश्वनाथ मंदिर का विकास हुआ है, अब हम आगे मथुरा के विकास की तैयारी कर रहे हैं। 
       

श्री योगी यहां रामलीला मैदान जसवंतनगर  में मैनपुरी  संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

     

अपने 20 मिनट लंबे  उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर सीधा-सीधा हमला बोला और कहा कि जिन राम भक्तों पर मुलायम सिंह  सरकार ने गोलियां चलवाई थी , उनकी विधवाओं के मंगल सूत्रों  की कभी  समाजवादी पार्टी या उनकी सरकार ने चिंता की। 

     

सपा पत्याशी डिंपल यादव पर तंज कसते उन्होंने कहा कि सपा नेत्री कह रही हैं की पुलवामा में जो जवान शहीद हुए उन जवानों की पत्नियों के मंगलसूत्र का क्या हुआ?.. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अयोध्या में राम भक्तों का लहू  बहाया गया था, उन पर सपा सरकार ने गोलियां चलाई थी। कई लोग मारे गए थे, वह बताएं कि उन युवाओं की विधवा पत्नियों के मंगलसूत्र का क्या हुआ ?

     सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जब मृत्यु हुई थी, तब सपा का कोई नेता शोक व्यक्त करने तक नहीं गया था, मगर जब पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मृत्यु हुई ,तो मैं स्वयं शोक व्यक्त करने सैफई पहुंचा और प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक संदेश भेजा था ।
   लेकिन सपा के लोग पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मौत पर नहीं गए थे। क्या वह एक पिछड़े वर्ग के नेता नही थे? पिछड़े वर्ग की राजनीति का ठेका लेने वाली सपा का इससे बड़ा और क्या बैकवर्ड विरोधी कल्चर हो सकता है.?   कल्याण सिंह एक  बैकवर्ड नेता  ही थे। 
      मुख्यमंत्री बोले माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजीपुर जाकर शोक व्यक्त करते हैं। फातिहा पढ़ने उनके घर जाते हैं ।मैं सपा से पूछना चाहता हूं की माफिया ने जिन जिन की हत्या की  थी उनके मंगलसूत्र का क्या हुआ? माफिया सपा सरकार में बहन बेटियों और व्यापारियों की इज्जत और जान के साथ खेलते थे।
     कृष्णानंद राय के साथ जिन 6 लोगों की माफिया ने हत्या की थी, उनकी विधवाओं  के मंगलसूत्र की कभी सपा ने चिंता की।  अलका राय जो हमारे विधायक हैं ,उनके मंगलसूत्र का क्या हुआ?
 विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंदकिशोर रुंगटा की हत्या कर दी गई थी, उनके मंगलसूत्र का क्या हुआ? यही नहीं प्रयागराज के राजू पाल और उमेश पाल की इन माफिया ने हत्या करवा दी थी। उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र का क्या हुआ?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों ने हमेशा जाति के नाम पर राजनीति करने का काम किया है ,इसीलिए उन तक सरकारी योजना का लाभ सही से नहीं पहुंच पाता, लेकिन हमारी सरकार बनी, तो सभी के पास सरकारी योजना का लाभ पहुंचने लगा है।
    उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आई तो सबसे पहले विरासत  अध्यादेश को लागू कर देगी। इसका मतलब है कि आपके बाप दादाओ के पास जितनी संपत्ति है, उसका आधा हिस्सा कांग्रेस और समाज के लोग हड़प लेंगे ।और पैतृक संपत्ति से  वंचित कर देंगे ।
    सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण के लिए जो मतदान हुआ है, उससे साफ निकलकर आ रहा है कि जनता ने फिर से मोदी सरकार को चुनने का काम किया है। हर तरफ एक ही आवाज निकल कर आ रही है कि एक बार मोदी सरकार।
     उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में हर वर्ग और समाज के लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं ।सरकार की तरफ से जितनी भी योजना चल रही है ।किसी के साथ किसी भी तरह केएस भेदभाव नहीं किया जा रहा है।  सभी को एक समान योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सैम पित्रोदा के नाम का उल्लेख किए बगैर उन्होंने  विरासत पर पलटवार करते आदित्यनाथ बोले कि कांग्रेस  
के साथ सपा भी समर्थन कर रही है वह विरासत  बयान पर चुप्पी  साधे हुए हैं।
     मुख्यमंत्री योगी ने जसवंत नगर की जनता से कहा कि वह अपना भव्य रामलीला मैदान देखें ,जो उन्होंने इतना  भव्य बनवाया है इससे और भी ज्यादा भव्य बनाएंगे। सपा केवल अपने घर बनवाती है और अपने  और अपने लोगों के घर भरती है। हम देश का विकास करते हैं समाज का विकास करते हैं। उन्होंने अपनेभाषण के दौरान शिवपालसिंह यादव की स्थिति पर भी टिप्पणी की।
    मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह ने सीधे-सीधे शब्दों में कहा कि अबकी बार अबकी बारी बांके बिहारी। उन्होंने लोगों से मैनपुरी संसदीय सीट का इतिहास बदलने की अपील की। 
   इटावा सदर भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया,पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, विधायक सरिता भदौरिया समेत एक दर्जन भाजपा नेताओं ने भी मंच से संबोधित किया।
     विराट भीड़ धूप में डटी रही
_________________
     हेलीपैड और मच पर मुख्यमंत्री का गर्म जोशी से स्वागत करने वालों में डॉक्टर राजबहादुर सिंह यादव, शिव प्रताप राजपूत ,प्रशांत राव चौबे, कृपा नारायण तिवारी ,विवेक  शाक्य गुड्डू, अजय धाकरे,जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, मंडल अध्यक्ष अजय बिंदु यादव, लोकसभा संयोजक आलोक गुप्ता, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत चौबे, अन्नू गुप्ता, विधानसभा संयोजक विकास भदौरिया, जिला मंत्री रजत चौधरी, सभासद मोहिनी दुबे, अनुरुद्ध दुबे मोनू ,लज्जाराम प्रजापति, बटेश्वरी दयाल प्रजापति,श्रेयस मिश्रा, रविंद्र गुप्ता,केपी सिंह चौहान ,शीलू तोमर,सुरेश गुप्ता, उमेश शाक्य,राजकुमार यादव आदि विराट जनसभा और मुख्यमंत्री के अभिनंदन के दौरान मौजूद रहे। 
     भारी गर्मी और मुख्यमंत्री के कम से कम 2 घंटे लेट पहुंचने के बावजूद रामलीला मैदान में विराट भीड़ जुटी थी।
*वेदव्रत गुप्ता 
_____

Related Articles

Back to top button