मॉडल तहसील के न्यायालयों में व्यवस्थाओं की कमी से न्याय करने की जल्दबाजी

फोटो:- मॉडल तहसील  जसवंतनगर
________
 जसवंतनगर(इटावा)।माडल तहसील जसवंतनगर में वर्तमान में दो उपजिलाधिकारियों की तैनाती है। इनमें प्रशासनिक एसडीएम दीपशिखा सिंह व न्यायिक अधिकारी गुलाब सिंह हैं। व्यवस्थाओं की कमी और एक ही पेशकार होने के चलते
दोनों अधिकारियों द्वारा न्यायिक कार्य एक ही न्यायालय में बैठकर बारी बारी से  किया जा रहा है।
   दोनों न्यायिक अधिकारियों के लिए कंप्यूटर्स आदि की सुविधा भी अलग अलग नहीं हैं।  एक माह पूर्व दोनों अधिकारियों के पेशकार अलग अलग थे, मगर अब ऐसा नहीं है। प्रशासनिक एसडीएम के पेशकार अरविंद शर्मा का जिला मुख्यालय के लिए तबादला हो गया है और उनकी जगह दूसरी नियुक्ति नहीं हुई है। इस वजह से दोनों न्यायालयों की पेशकारी  न्यायिक कोर्ट के पेशकार सुभाष चंद्र द्वारा  की जा रही है।
      जसवंतनगर बार एसोसिएशन के सचिव सौमिल सक्सेना ने बताया है कि एक पेशकार द्वारा दोनों न्यायालयों की पेशकारी करना न्याय जगत के लिए उचित तो कदापि है ही नहीं, अभिशाप भी है।
            बार एसोसिएशन सचिव के अनुसार न्यायिक कार्य के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी के न्यायालयों में पिछले करीब 6माह में आये कई नये वादों को आफिस की अलमारियों में सजा  भर कर रख दिया गया है। नये वादों को दर्ज नहीं किया जा रहा है।
   विचाराधीन वादों की पत्रावलियों को जल्द निर्णीत करने के शासन के दबाव के कारण पीठासीन अधिकारियों को डिस्मिस डिफाल्ट करके अथवा पूरी औपचारिकता के अभाव में निर्णीत किया जा रहा है।
     सुविधाओं के अभाव में दोनों न्यायालयों की डायरी भी अपडेट भी नहीं हो रही हैं। उपरोक्त खामियों से अधिवक्तागणों व वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विचाराधीन कई वादों की पत्रावलियों की अग्रिम तारीख़ न मिलने की समस्या भी है।
_____
फोटो:- मॉडल तहसील  जसवंतनगर
_____

Related Articles

Back to top button