हिंदू विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद दुर्घटना में घायल

    *सैफई पीजीआई में भर्ती,हालत खतरे से बाहर

________

जसवंत नगर(इटावा) । हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव अभी थोड़ी देर पहले हाईवे पर कुरसेना के पास एक दुर्घटना के शिकार हो गए।  उनके गंभीर  चोटें आईं हैं। उन्हें सैफई पीजीआई  ले जाया गया है  ।                                  

    प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर  गांव से जसवंत नगर आ  रहे थे। तभी रास्ता क्रॉस  कर रही  एक महिला के कारण उनकी बाइक डिसबैलेंस हो गई और वह हाईवे पर   दुर्घटना ग्रस्त होकर गिर  पड़े ।उनके पैरों, हाथों, सीने आदि में चोटें  आई हैं। उन्हें सेफई पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया है। जहां वह खतरे से बाहर हैं। मगर उनकी  डॉक्टरी जांच चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button