गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा

इटावा। कलितारन गुरु नानक आया गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को मुख रखते हुए प्रभात फेरी शोभायात्रा के रुप में गुरुद्वारा करमगंज से निकाली गई जिसमें संगतों ने भक्ति में लीन होकर गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त की।शोभा यात्रा में गुरु नानक देव का संदेश, अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बन्दे, एक नूर ते सब जग उपज्या कौन भले कौ मंदे भजनों, चित्रों, स्लोगन आदि के माध्यम से दिया गया। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे गुंजायमान हुए, गुरुग्रंथ साहिब का स्वरूप यात्रा में साथ था गुरु ग्रंथ साहिब को नमन करने में कोई भी श्रद्धालु एक दूसरे से पीछे नहीं रहना चाहता था जिसकी सेवा मुख्य ग्रंथी इटावा संभाल रहे थे। पुष्पवर्षा के बीच जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में चल रहे पांच प्यारों के साथ ही विशेष पोशाकों में सजे बच्चों का भी स्वागत सत्कार किया।शोभा यात्रा के दौरान गुरुग्रंथ साहिब के प्रति छोटे बढ़ों सभी का सम्मान देखने काबिल था। सड़क पर पानी डालकर झाड़ू लगाते भक्तजन सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे।

करमगंज गुरुद्वारे से गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारे तक गुरुग्रंथ साहिब की शोभा यात्रा का जगह जगह सिख परिवार के सरदार हरजीत सिंह कालड़ा, कुलदीप कौर, तरनपाल सिंह कालड़ा, जसदीप सिंह कालड़ा, दिलप्रीत कौर, अमोलक सिंह, मंजीत सिंह छाबड़ा, तरनजीत सिंह कालड़ा, परमजीत सिंह छाबड़ा, बहादुर सिंह छाबड़ा, कमल छाबड़ा, मिंटू मोंगा, सुरेंदर सिंह अरोड़ा, साहिब सिंह कालड़ा, सुरजीत सिंह कालड़ा, डिंपी बग्गा, तीरथ सिंह टुटेजा, मन्नत टुटेजा, संजीव लूथरा, राजेन्द्र भसीन, मंजरी अरोड़ा, ममता अरोड़ा, रिंकू कालड़ा, बिट्टू किंद्रा, गुरदीप सिंह, गुरभेज सिंह टुटेजा, सीटू टुटेजा, सिदक टुटेजा, रघुवीर अरोड़ा व गुरदेव सिंह (परिवार), मंजीत सिंह, परमजीत सिंह अरोड़ा, गुरमुख सिंह अरोड़ा, हरजीत कौर, सतनाम अरोड़ा, सोहन सिंह, रमेश सिंह, बलविंदर सिंह आरएस ट्राली परिवार, गुरबचन सिंह पनेसर परिवार सहित सुरजीत सिंह अरोड़ा ने स्वागत किया।

 

Related Articles

Back to top button