भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा, चुनाव तैयारी में जुटने की युवाओं से अपील

* जिला सचिव श्रेयस के यहां अभिनंदन

 

फोटो:- स्वागत करते भाजपा के स्थानिय कार्यकर्ता गण
___

जसवंतनगर(इटावा)। 2014 के लोक सभा चुनाव  लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की सक्रियता बढ़ी है और दौरे शुरू हुए हैं।

     शनिवार को नगर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष संजू चौहान के साथ नगर का दौरा किया और यहां जैन मोहल्ला में मोर्चा के जिला सचिव श्रेयश मिश्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  उनके आवास पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। ऋषि मिश्रा द्वारा आगवानी की गई।
    श्री द्विवेदी ने अपने संबोधन में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह अभी से चुनाव तैयारी में जुट कर लोगों को मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दें।  बताएं कि देश में आज जो अमन, चैन सर्वत्र  विकास की गंगा बही है, उसके लिए भाजपा सरकार की नीतियां ही कारगर हैं। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक अपनी पहुंच बनाने और मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा भाजपा से जोड़ने की अपील भी की।
    इस अवसर पर उनका भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने नगर में उनका  जोरदार स्वागत किया। उनके साथ उनके एम एल सी प्रतिनिधि अंकुर यादव, नवीन मिश्रा शैलेंद्र चौहान मौजूद थे। नगर में उनसे अजय बिंदु यादव, डॉक्टर राज बहादुर सिंह यादव, लज्जाराम प्रजापति आदि द्वारा भेंट की गई।
 *वेदव्रत गुप्ता
___

Related Articles

Back to top button