रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए शिवपाल सिंह

 

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मोदी व योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। 2024 संसदीय चुनाव मंे भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लेने को कहा। मोदी सरकार के 15 लाख रूपए देने वाले बयान पर सवाल खड़े किये। सदर के गांव मानिकपुर बिसू मंे रामलीला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए। इस मौके पर उन्हांेने अपने संबोधन में कहा त्रेता अवतार लिए भगवान राम बारह कलाआंे में तो द्वापर में अवतार लिए योगिराज भगवान कृष्ण सोहल कलाआंे में पारंगत थे।

शिवपाल सिंह ने कहा कि हम समाजवादी लोग राम और कृष्ण को मानने वाले लोग है। राम ने त्रेता में तो कृष्ण ने द्वापर में समाज में समरसता और सत्य की मिसाल कायम करते हुए राज्य चलाया। दोनांे अवतारांे ने हमेशा गरीबांे और कमजोर लोगांे का साथ दिया। ़त्रेता में भगवान राम के बारे मंे इस संबंध में कई जानकारियां है। साथ ही योगिराज कृष्ण के द्वापर में कमजोर पांडवांे का साथ दिया। राजा के रूप में कभी भी झूठ नहीं बोला। राजा से आशय वर्तमान में सत्ता से है। रासलीला के कार्यक्रम में चंदगीराम यादव, धर्मवीर यादव बिट्टू, सुनील यादव, आशीष पटेल, राजेश यादव, राकेश यादव, केपी शाक्य, गौरव यादव, फरहान शकील, ईशान मिर्जा आदि शामिल हुए।

 

Related Articles

Back to top button