मां नारायणी कालेज में जिला विकास अधिकारी ने शुरू किया पौधारोपण अभियान

    *पौधे जीव जंतुओं के ऑक्सीजन का स्रोत     * अपनी बर्थडे पर एक पौधा अवश्य  लगाएं: भुजवीर

 फोटो –  मां नारायणी इंटर कॉलेज में पौध रोपण करते जिला विकास अधिकारी
________
    जसवंतनगर (इटावा)।पर्यावरण संरक्षण के लिए मां नारायणी इण्टर कॉलेज में  सोमवार को जिला विकास अधिकारी एस० कृष्णा द्वारा  स्कूल में आयोजित विशाल पौधरोपण कार्यक्रम में  भाग लिया गया।

     उन्होंने कॉलेज के प्रबंधक और जिला पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह यादव एडवोकेट और प्रबंध निदेशक मोहित यादव “सनी” के साथ कॉलेज परिसर में आम और तुलसी के पौधे रोपित कर पौधारोपण अभियान शुरू किया।

  इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक व प्रबंध निदेशक  द्वारा  जिला विकास अधिकारी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया । 
   श्री एस० कृष्णा ने बच्चों को बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं। किसी भी जीव के लिए सबसे जरूरी माना जाने वाला ऑक्सीजन हमें पौधों से ही प्राप्त होती है। इसके अलावा भी पौधों से हमें कई प्रकार का लाभ होते है।
   विद्यालय प्रबंधक भुजवीर सिंह यादव एडवोकेट ने  बच्चों को बताया कि सभी बच्चे अपने जन्मदिवस पर एक पौधा जरूर लगाएं। हर पौधे की नियमित देख रेख करें। 
       इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य अभिलाख सिंह जी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
____
 *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button