रामलीला महोत्सव अध्यक्ष का निधन, शिवपाल संवेदना देने पहुंचे

फोटो -स्व अजय लंबरदार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते शिवपाल सिंह यादव

जसवंतनगर(इटावा)। रामलीला समिति जसवंतनगर के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता लंबरदार का मंगलवार मध्य रात्रि लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सुबह ही उनके कटरा पुख्ता स्थित आवास पर उन्हे अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति बताई।
शिवपाल सिंह यादव ने अपनी संवेदना में कहा कि प्रोग्रेसिव सोच के धनी व्यक्तित्व 77 वर्षीय अजय लंबरदार रोग शैय्या पर रहकर भी सदैव जसवंतनगर के राजनैतिक एवं सामाजिक उत्थान की सोच में डूबे रहते थे।उनके निधन से हुई क्षति अपूर्णनीय है। ईश्वर उन्हे अपने श्री चरणों में स्थान दे।
उनके निधन की वजह से नगर में चल रहे रामलीला महोत्सव के तृतीय दिवस बुधवार के कार्यक्रम ‘भरत मनौआ’ को स्थगित कर दिया गया।अब गुरुवार को भरत मनौआ और जयंत की आंख फूटना आदि लीलाएं होगी। यह जानकारी रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता ‘बबलू’ ने दी है।
स्वर्गीय लमबरदार की अंत्येष्टि कचौरा के यमुना घाट पर हजारों नम आंखों की उपस्थिति के मध्य हुई। नगर की अनेक समाजसेवी संस्थाओं ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।
रिपोर्ट~वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button