अज्ञात वाहन ने न्यौता से लौट  रहे बाइक सवारों को रौंदा , एक की मौत

*मृतक सेफई क्षेत्र का निवासी था

 

____
  जसवन्तनगर(इटावा)। यहां हाईवे पर मंगलवार शाम बाइक से न्यौता खाकर  लौट रहे बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद डाला।
   इस दुर्घटना में साधो सिंह (57वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक बुरी तरह घायल हुआ है, जिसे घायल अवस्था में सैफई  पीजीआई ले जाया गया। है। 
    कृष्णा  होटल के मालिक रामावतार प्रधान के अनुसार  नगला हर ज्ञान, सैफई निवासी साधो सिंह  जसवंतनगर इलाके के नगला कन्हई के पास स्थित  बुढेला गांव से न्यौता खाकर करीब शाम सात बजे लौट रहे थे और नदी पुल और राज पेट्रोल पंप के मध्य पहुंचे  ही थे कि तभी कोई तेज रफ्तार वाहन बाइक में टक्कर मार गया।
    मौके पर जसवंत नगर पुलिस पहुंच गई है और मृतक के  शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजने को प्रयासरत थी। बताया गया है कि साधो सिंह बाइक पर पीछे  बैठे थे।
____वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button