कांग्रेसियांे ने दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए

इटावा। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर शहर के कटरा शमशेर खां वॉर्ड में बैठक कर संविधान दिवस मनाया गया और बाल्मीकि समाज के लोगों से दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए गए।

शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि भारतीय संविधान ने हम सभी नागरिकों को जो अधिकार दिए हैं उनसे ही आज हम लोग सच्ची आजादी का अनुभव कर रहे हैं हमारे महान संविधान निर्माताओं ने हर नागरिक तथा समाज की स्थितियों को ध्यान में रखकर संविधान बनाया और हर नागरिक के कर्तव्यों तथा अधिकारों का उल्लेख किया है जो पूरी दुनिया में हमें विशेष बनाता है। वर्तमान भाजपा सरकार संविधान को खत्म कर हमारे अधिकारों को छीन रही है और कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है आने वाले समय में सभी को मिलकर इस संविधान विरोधी भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। संचालन जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद, वाचस्पति द्विवेदी, अरुण यादव, सभासद अफजाल वारसी, लक्ष्मण बाल्मीकि, छोटेलाल बाल्मीकि, नेहा बाल्मीकि, अनीता बाल्मीकि, निशा बाल्मीकि, वासुदेव बाल्मीकि, देवराज बाल्मीकि, वेदपाल बाल्मीकि, कुन्दन बाल्मीकि, रामवीर बाल्मीकि, रमेश चंद्र बाल्मीकि, ऊषा बाल्मीकि, ओमकार बाल्मीकि, संजय बाल्मीकि, भीमसेन बाल्मीकि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button