‘यादव’ और ‘जैन’ आपस में भाई- भाई :आचार्य आदित्य सागर

*पंचकल्याणक की आरती में पधारे आदित्य "अंकुर" यादव,     *आदित्यसागर से लिया आशीर्वाद

फोटो:- आचार्य आदित्य सागर जी महाराज से आशीर्वाद लेते जिला सहकारी बैंक इटावा के अध्यक्ष आदित्य यादव “अंकुर” तथा उनका अभिनंदन करते पंचकल्याणक महोत्सव समिति के पदाधिकारी
_______________
जसवंतनगर(इटावा)। यादव और जैन आपस में भाई-भाई है ,क्योंकि श्री कृष्ण और  भगवान नेमी नाथ आपस में  चचेरे भाई थे ।यही वजह है कि आज भी यादवो और जैन संप्रदाय में  मैत्री और प्रेम भाव होता है। 
   यह बात बुधवार शाम आचार्य आदित्य सागर जी महाराज ने उस समय कही, जब जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव  में भाग लेने पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के सुपुत्र और इटावा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव “अंकुर” पहुंचे  थे।आचार्य जी से उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया।
    आदित्य सागर जी महाराज ने अपने संबोधन में  सीख देते आदित्य यादव ‘अंकुर’ से कहा कि राजनीति,  जब धर्ममय,नीतिगत ओर,न्यायोचित होगी,तभी किसी राजनैतिक पार्टी को सफलता  हासिल होगी। जो राजनैतिक पार्टी और राजनेता ,जितनी ज्यादा जन सेवा में लगेंगे, उतनी ही उन्हें  सफलता हासिल होगी।जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष आदित्य यादव ने पंचकल्याण  महोत्सव की  चतुर्थ संध्या को आरती कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। 
       इस अवसर पर उनके साथ सपा  नगर अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल गुप्ता ,पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू, राजपाल सिंह  यादव गढ़ी, खन्ना यादव, क्षेत्रपाल यादव ,गोपाल गुप्ता आदि अनेक सपाजन भी साथ पहुंचे हुए थे, जिन्होंने  आचार्य आदित्य  सागर से आशीर्वाद प्राप्त किया। पंचकल्याणक  महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम जैन,राजेश जैन, एकांस जैन, राजकमल जैन ,आशीष जैन ,अंकुर जैन,अंकित जैन,रोहित जैन,दीपक जैन अतुल बजाज,विनीत जैन,विशाल जैन शिवकांत जैन आराध्य जैन, विवेक जैन मनोज जैन,मोहित जैन आदि  ने आदित्य यादव अंकुर का  पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
*वेदव्रत गुप्ता
____

Related Articles

Back to top button