नगला बेनीसाल में शराब के आदी व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी

फोटो:- घटना स्थल पर जुटी भीड़ तथा मौके पर पहुंची पुलिस
_______
   
जसवंतनगर (इटावा)  इलाके में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जगसौरा  गांव इलाके में रविवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
      उसने उसने घटना को तड़के अंजाम दिया गांव वालों ने जब पेड़ पर लटकी लाश देखी तो उसके घर वालों को सूचना दी
    प्राप्त विवरण के अनुसार विजय कुमार जाटव पुत्र श्याम सिंह  जाटव निवासी नगला बेनिसाल थाना जसवंत नगर इटावा ने नगला बेनीसाल गांव के नहर के नजदीक खेतो में खड़े पेड़ पर फांसी लगा ली। उसका सब अंगोंछे से लटका हुआ था।
 पटना की सूचना पुलिस को दिए जाने पर जसवंत नगर के थाना प्रभारी कपिल दुबे ने फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचकर सबको उतरवाया तथा पंचनामा भर के उसके सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव वालों ने बताया है कि मृतक विजय कुमार शराबी किस्म का था और उसने शराब के नशे के चलते और गृह क्लेश होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
*वेदव्रत गुप्ता
____
                           
                               
                          
       

Related Articles

Back to top button