राजस्व और पुलिस  टीम ने घनश्यामपुरा गांव में  हटवाया अवैध कब्जा 

फोटो – घनश्याम पुरा गांव में अवैध कब्जा हटवाते राजस्व कर्मी, जेसीबी मशीन चलती हुई
____
   
जसवंत नग(इटावा)।क्षेत्र के  ग्राम धनश्यामपुरा  में खाद के गड्डे  सुरक्षित श्रेणी, 6 -4 सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को उप जिलाधिकारी जसवंत नगर कौशल कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को जेसीबी मशीन चलकर कब्जा मुक्त कर दिया गया।
उक्त ग्राम निवासी सुरजीत यादव , रामदुलारे यादव,रामवीर यादव आदि द्वारा किए गए अबैध कब्जे को हटवाने  राजस्व  व पुलिस की ज्वाइंट टीम गांव पहुंची थी। 
   
राजस्व टीम में तहसीलदार भूपेन्द्र विक्रम सिंह ,कानूनगो सुखराम सिंह ,राजस्व लेखपाल अनूप यादव , ज़हीर ख़ान , मनीष दुबे , सुभ्रा दूबे , उपनिरीक्षक मनोज  सिंह मय महिला पुलिस बल के शामिल थे।
_____ 
*वेदव्रत गुप्ता
_____

Related Articles

Back to top button