प्रो रामगोपाल ने ग्राम राहिन पहुंचकर शांतियज्ञ में श्रद्धांजलि व्यक्त की

*अखिलेश यादव के सहायक विजय के पिता का निधन

 

फोटो:-शांति यज्ञ में संबोधित करते प्रोफेसर रामगोपाल तथा स्वर्गीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते लोग

 

सैफई/जसवंत नगर(इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सैफई स्थित कोठी पर व्यैक्तिक सहायक के रूप में कार्यरत विजय शाक्य के पिता के निधन पर आयोजित शांति यज्ञ में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ रामगोपाल यादव ने ग्राम राहिन पहुंचकर स्वर्गीय आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने आयोजित शांति यज्ञ में आहुतियां देने के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि स्वर्गीय लालाराम जीवन भर नेताजी मुलायम सिंह यादव के अनुयाई रहे और इस इलाके में पार्टी को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान था। उनके निधन से भारी क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अपने पीछे विजय शाक्य जैसे होनहार बेटे छोड़ गए हैं, जो आज समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं।
स्वर्गीय आत्मा की शांति यज्ञ में पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिला सपा अध्यक्ष गोपाल यादव के अलावा जिले भर के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शांति यज्ञ में आहुतियां अर्पित की। इस मौके पर स्वर्गीय के पुत्र राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, बृजराज सिंह के अलावा संतोष ठेकेदार, सतीश यादव, संतोष यादव, संतोष शाक्य, राजवीर सिंह बाबा, वेदव्रत गुप्ता आदि हजारों लोगों ने शांति यज्ञ में आहुति देने के बाद स्वर्गीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
_____
*वेदव्रत गुप्ता
____

Related Articles

Back to top button