फिरोजाबाद जैनाचार्य श्री विवेक सागर महाराज का 10 अक्टूबर को मनाया जायगा अवतरण दिवस

 

फ़िरोज़ाबाद! श्री रत्नत्रय मंदिर नसिया जी पर शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे आचार्य विवेक सागर महाराज ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की श्री रत्नत्रय मंदिर नसिया जी पर 9, 10 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम मनाये जायगे, जिसमे तरह तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायगा तथा मुख्य कार्यक्रमों में जिसमे जैनाचार्य श्री विवेक सागर एवं उनके गुरु आचार्य श्री सुमत सागर महाराज का गुरु शिष्य अवतरण दिवस मनाया जायगा! इसके उपरांत ऐलक महाराज की जैनेश्वरी दीक्षा की जायगी ! साथ में घटयात्रा, कवी सम्मलेन, आचार्य विवेक सागर महाराज की जीवनी नाटिका के माध्यम से दिखाई जायगी!! कार्यक्रम में फ़िरोज़ाबाद के अलावा दूर दूर से श्रद्धालु भाग लेने आएगे और धर्मलाभ लेंगे!

Related Articles

Back to top button