Auraiya News: राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने किसानों के साथ बिधूना तहसील का किया घेराव
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने किसानों के साथ बिधूना तहसील का किया घेराव
🔹अधिकारी और कर्मचारी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं – राष्ट्रीय अध्यक्ष
🔹किसान भाइयों के हित में हमेशा सबसे आगे रहूंगा – भानू प्रताप सिंह
रिपोर्ट – आकाश उर्फ अक्की भईया
औरैया (ब्यूरो)। औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) की महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। बिधूना तहसील परिसर में आयोजित इस महापंचायत में सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने तहसील और चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि ऐरवाकटरा क्षेत्र में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अधिकारी और कर्मचारी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार नहीं रुका और चकबंदी सही तरीके से नहीं की गई, तो वे दो दिन बाद फिर आएंगे और दोषी अधिकारियों को पकड़कर पुलिस अधीक्षक के पास ले जाएंगे। किसान नेता ने किसानों से आह्वान किया कि वे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत न दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसान यूनियन उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराएगी। यदि आवश्यक हुआ तो महापंचायत कर अधिकारियों का घेराव भी किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने किसानों और माताओं-बहनों के हितों की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने तक की बात कही। इस दौरान जिला अध्यक्ष छात्र मोर्चा प्रशांत सेंगर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक ठाकुर प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुराग ठाकुर, लोकेंद्र शाक्य, सुशील शाक्य, सोनू यादव, विनीत कुमार, जिलाध्यक्ष विजय शंकर, सर्वेश प्रजापति, लालू सेंगर आदि किसान पदाधिकारी मौजूद रहे।