14 महीने पूर्व ब्याही 21 वर्षीया महिला ने फांसी पर लटक कर जान दी

*भाई का पति पर हत्या करने का आरोप

फोटो फाइल फोटो मृतिका कोमल देवी

जसवंतनगर(इटावा)। 14 महीने पूर्व व्याही एक 21 वर्षीय विवाहिता ने अपनी ससुराल में फांसी पर लटक कर जान दे दी।

बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रामसुंदर में शुक्रवार दोपहर यह घटना घटित हुई। उसने खुदकुशी क्यों की इसका कारण पता नहीं चल सका है? मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

 

उक्त गांव निवासी हरेन्द्र सिंह की पत्नी कोमल देवी ने अपने घर में ही एक कमरे में छत पर लगे कुंडे से दुपट्टा बांधकर फंदे से लटक गई। घटना के समय घर पर वह अकेली थी। तथा पति हरेंद्र घर पर नही था ।

पड़ोस में रह रही मृतका की बड़ी बहन मनु ने दोपहर 2 बजे उसके घर पर जाकर देखा, तो कोमल फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना से कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक बलरई रजनीश यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है।मृतका के सास व ससुर का निधन हो चुका है

मृतका के भाई हिमांशु चौहान ने बताया कि उसकी बहिन की शादी 12 दिसम्बर 2021 को हुई थी। शादी के समय यह बताया गया था उसका पति हरेंद्र दिल्ली में नोकरी करता है ।इसके चलते शादी कर दी थी। बाद में पता चला कि वह बेरोजगार है, तो वह मेरी बहिन कोमल से पैसों की माग करने लगा था। कई बार हरेंद्र के खाते में पैसे डाले थे। मेरी बहिन की हत्या कर उसके पति हरेंद्र ने ही फांसी पर लटकाया है। थाने में अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button