उत्तर प्रदेश
-
*पूर्व डीजीपी बोले: एनकाउंटर में फंसे तो बाल-बच्चे तक रोएंगे:* *दबाव डालकर जो सरकार या अधिकारी फर्जी मुठभेड़ करवाते हैं,* *फंसने पर वे कोई मदद नहीं करते उत्तर प्रदेश के *पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह* ने पुलिस अफसरों को चेताया है। उन्होंने कहा- जो सरकारें और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने अधीनस्थों पर नाजायज दबाव डालकर फर्जी मुठभेड़ करवाते हैं। वे फंसने पर कोई मदद नहीं करते हैं। जब मुकदमा सजा के लेवल पर आता है, तब तक ये पुलिस अधिकारी बूढ़े और रिटायर्ड हो चुके होते हैं। कोई आगे पीछे नहीं होता। इन्हें उनकी किस्मत के भरोसे छोड़ दिया जाता है। पुलिस अधिकारी नहीं चेते, तो बाल-बच्चे तक रोयेंगे। *नैतिकता का तकाजा है कि पुलिस स्वयं अपराधी न बने।* सुलखान सिंह ने प्रयागराज में फर्जी एनकाउंटर पर 12 पुलिस कर्मियों पर FIR का जिक्र भी किया। *सुलखान सिंह 2017 में बनी भाजपा सरकार के पहले डीजीपी* थे। सुलखान सिंह ने दो खबरों की कटिंग के साथ अपनी *फेसबुक वाल पर लिखा है…* *प्रयागराज में फर्जी एनकाउंटर पर 12 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज* 12 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज। इधर दो समाचार कटिंग भी संलग्न हैं। *जरा देखिए।* भाजपा के पूर्व सांसद *श्री बृजभूषण शरण सिंह* ने कहा है कि प्रमोशन और पैसे के लिए एनकाउंटर कर रहे हैं। मैं पहले भी पुलिस कर्मियों को फर्जी मुठभेड़ों पर आगाह कर चुका हूं। *गाजीपुर* के एक मामले में घटना के 22 वर्ष बाद पुलिस कर्मियों को सजा सुनाई गई थी। एक पोस्ट में मैंने और पहले लिखा था कि किस तरह जनपद *सीतापुर* की एक मुठभेड़ के मामले में घटना के 25 वर्ष बाद पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और एक एक करके कई पुलिस अधिकारी केन्द्रीय कारागार *बरेली* में मरते रहे लेकिन अदालतों से उनकी जमानत नहीं हुई। *लगभग ढाई सौ पुलिस अधिकारी जेलों में सड़ रहे हैं।* इन्हें कोई मदद करने वाला या बचाने वाला नहीं होता है। *पीलीभीत* जनपद में खूंखार आतंकवादियों को मुठभेड़ में मारने वाले 45 पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा हुई। *उस समय भी भाजपा सरकार थी।* वर्तमान भाजपा सरकार ने बार-बार गुहार लगाने के बाद भी इन बूढ़े और रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों की सजा माफ नहीं की। हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं हुई। जो सरकारें और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अपने अधीनस्थों पर नाजायज दबाव डालकर फर्जी मुठभेड़ करवाते हैं, वे फंसने पर कोई मदद नहीं करते। जब मुकदमा सजा के लेविल पर आता है तब तक ये पुलिस अधिकारी बूढ़े और रिटायर्ड हो चुके होते हैं। *कोई आगे पीछे नहीं होता।* इन्हें उनकी किस्मत के भरोसे छोड़ दिया जाता है। पुलिस अधिकारी अभी भी नहीं चेते तो *बाल-बच्चे तक रोयेंगे।* नैतिकता का तकाजा है कि पुलिस स्वयं अपराधी न बने।
पूर्व डीजीपी बोले: एनकाउंटर में फंसे तो बाल-बच्चे तक रोएंगे: दबाव डालकर जो सरकार या अधिकारी फर्जी मुठभेड़ करवाते हैं,…
Read More » -
जसवंतनगर के ग्राम कैस्त निवासी और बचपन प्ले स्कूल संचालक राहुल दीक्षित के पिता 81 बर्षीय श्री लख्मीचंद दीक्षित का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे निधन हो गया। श्री स्व.लख्मीचंद दीक्षित की अंतिम संस्कार यात्रा आज ही शाम 5 बजे निकाली जाएगी।
कांग्रेसी दिग्गज नेता लख्मीचंद दीक्षित का निधन जसवंतनगर के ग्राम कैस्त निवासी और बचपन प्ले स्कूल संचालक राहुल दीक्षित के…
Read More » -
अक्टूबर गांधी जयंती यात्रा इस बार बनेगी ऐतिहासिक इटावा : समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष व यात्रा संयोजक फरहान शकील ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांधी जयंती यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ
2 अक्टूबर गांधी जयंती यात्रा इस बार बनेगी ऐतिहासिक इटावा : समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष व यात्रा संयोजक…
Read More » -
इटावा 22 सितम्बर। किसान सभा द्वारा नगला बरी में निशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आंखो एवं संचारी रोगो का ईलाज किया गया। जो ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।
स्वास्थय शिविर में उमडे ग्रामीण। इटावा 22 सितम्बर। किसान सभा द्वारा नगला बरी में निशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन किया…
Read More » -
समाजवादी पार्टी के जिला नेतृत्व पर सवाल खड़ा करने से पहले आलोक जी को पार्टी का संविधान पढ़ना चाहिए था कि पार्टी अध्यक्ष द्वारा लिए गए सभी निर्णय की जानकारी पार्टी महासचिव को मीडिया में देना आवश्यक होता है(
समाजवादी पार्टी के जिला नेतृत्व पर सवाल खड़ा करने से पहले आलोक जी को पार्टी का संविधान पढ़ना चाहिए था…
Read More » -
इटावा-समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष पद से पदमुक्त करनें के पार्टी के निर्णय पर आलोक दीक्षित नें कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव के उनके गृह जनपद मे भाजपा नेताओं द्वारा पुतला फूंके जानें पर तथा तथा सपा नेताओं ने विरोध मे पुतला फूकनें
इटावा-समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष पद से पदमुक्त करनें के पार्टी के निर्णय पर आलोक दीक्षित नें कहा कि समाजवादी पार्टी…
Read More »