लॉयन्स क्लब भरथना द्वारा जरूरतमंद असहाय लोगों को मिष्ठान,वस्त्र व पर्व उपयोगी खील-गट्टा आदि वस्तुएं भेंट की गई

वहीं विद्यालय की छात्राओ द्वारा दीपावली पर्व पर रंग बिरंगी रंगोली सजाई गई

अरुण दुबे।भरथना।मां अंबे पब्लिक स्कूल में शनिवार को लॉयन्स क्लब भरथना द्वारा सेवा कार्य अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दीपावली पर्व से पहले  जरूरतमंद असहाय लोगों को मिष्ठान,वस्त्र व पर्व उपयोगी खील-गट्टा आदि वस्तुएं भेंट कर त्योहार की बधाई दी गई।

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओ द्वारा दीपावली पर्व पर रंग बिरंगी रंगोली सजाकर दीप प्रज्जवलित किए गए।सचिव देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लॉयन्स क्लब भरथना द्वारा चिन्हित किए गए 10 जरूरतमंद असहाय लोगों को दीपावली पर्व पर उपहार भेंट किए गए है।

इस दौरान लॉयन्स क्लब एमजेएफ सुधा पांडेय,अखिलेश पोरवाल,देवेंद्र सिंह चौहान,शरद पोरवाल,वीरेंद्र सिंह चौहान,मिथलेश पोरवाल,इमरान खां आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button