ब्राम्हण समाज महासभा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

इटावा। रविवार ब्राह्मण समाज महासभा की बैठक का आयोजन शीला उत्सव गार्डन पर संगठन के संस्थापक सतीश चंद्र दीक्षित(अनपढ़) की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कार्यकारिणी विस्तार के रुप में पांच संरक्षक मंडल सदस्य एवं 15 मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों के सहित 20 वरिष्ठ ब्राह्मण श्रेष्ठों ने समाजसेवा से जुड़े कार्यो के लिए बीड़ा उठाया एवम संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की शपथ ली। जिसमें भविष्य में संगठन का मार्ग प्रशस्त करने, उचित दिशा निर्देश देने, कार्य योजनाओं के सुचारू प्रबंधन, समाज के सेवा उत्थान हेतु संकल्पित ध्येयों एवं विस्तार हेतु संकल्प लिया गया।

वरिष्ठ नागरिकों में प्रमुख रूप से आदरणीय नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी(बल्लू चौधरी),एड0 शिव किशोर दुबे ,प्रेम शंकर शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा ने संरक्षक मण्डल में अपनी सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया। कमल किशोर बाजपेई, आर.के. बाजपेई, बृजानंद शर्मा, राजेंद्र बाबू त्रिपाठी, हरिकान्त मिश्रा (छुन्ना पंडित), सूर्य प्रकाश चौधरी, सुरेन्द्र प्रकाश पाठक, अनिल दुबे, अरविंद दुबे, हृदयेश दीक्षित ने मार्गदर्शक मण्डल के उत्तरदायित्व के निर्वहन हेतु अपनी सहर्ष अनुमति प्रदान की। प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि संगठन कई उद्देश्यों को लेकर संकल्पित है। यदि कोई गरीब ब्राह्मण अपनी बेटी की शादी करने में अक्षम है तो संगठन उस बेटी का अपनी सामर्थ अनुसार विवाह का खर्च उठायेगा, गरीब ब्राह्मण के घर में कोई आपत्ति विपत्ति आती हैं और यदि वह इलाज कराने में सक्षम नहीं है तो इलाज की व्यवस्था भी संगठन करायेगा, गरीब ब्राह्मण का बीपीएल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड बनवाने के साथ यदि किसी ब्राह्मण का पुत्र या पुत्री धन अभाव में वह पढ़ाने में असमर्थ है तो उसकी पढ़ाई की व्यवस्था संगठन द्वारा की जाएगी। आकस्मिक आपदा की स्थिती में भी संगठन सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा।
बैठक में संरक्षक राजकुमार शर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केके त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश दुबे जी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष देवकी नंदन त्रिपाठी, अवनीश दीक्षित, ऋषभ त्रिवेदी, युवा जिलाअध्यक्ष शिवम दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, युवा जिला महामंत्री आशीष दुबे, राघव शर्मा, पंकज तिवारी, कमल मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button