बाराबंकी- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा- हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार किया खत्म, इसलिए सपा-बसपा और कांग्रेस के दलाल नाराज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा- हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार किया खत्म, इसलिए सपा-बसपा और कांग्रेस के दलाल नाराज, दिया नारा- 100 में 60 हमारा, 40 में बंटवारा और बंटवारे में भी हमारा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज सिद्धौर कस्बे के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही करोड़ों की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। जनसभा के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज जैदपुर विधानसभा में आज कई परीयोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। आज जनता भाजपा सरकार की तुलना पहले की बाकी की सरकारों से कर सकती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बाराबंकी की छह सीटें जिताकर सिक्सर लगाने का काम करिए। केशव प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब की जनता के लिए काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी आज देश के ही नहीं विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। पीएम के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब जनता को आवास देना का काम किया है। आज किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। पहले जनता का हक सपा-बसपा और कांग्रेस के दलाल खा जाते थे। इसीलिए आज सपा-बसपा और कांग्रेस के दलाल नाराज हैं। क्योंकि उनको भ्रष्टाचार करने की छूट नहीं मिल रही है। आज पीएम मोदी ने सबकी दलाली बंद कर दी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव आने पर बरसाती मेढक को तरह अखिलेश यादव बाहर निकले हैं। वह कह रहे हैं कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव पांच साल तक घर से नहीं निकलेंगे तो उनको काम कहां से दिखेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज सपा-बसपा और कांग्रेस के लोगों में रामभक्ति जागी है। सब नाटकबाजी में लगे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर शुशासन का कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि पहले गुंडागर्दी का बोलबाला था, बिजली आती नहीं थी, रोड केवल कागजों पर बनती थी। लेकिन योगी सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान भी विकास का कोई काम नहीं रोका। आज देश की जनता को फ्री अनाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज सपा-बसपा और कांग्रेस यूपी में भाजपा का विजयरथ रोकने का काम कर रहे हैं। ये कह रहे हैं कि यूपी में भाजपा को जीतने से रोक लोगे तो दिल्ली में नरेंद्र मोदी की जीत को रोक लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होगा। जनता यूपी में भाजपा को एक बार फिर बंपर जीत दिलाने जा रही है।

– केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवादियों की कमर तोड़ने का काम किया है। लेकिन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद सपा-बसपा और कांग्रेस ऐसा व्यवहार कर रही है, जैसे उनके राजनीतिक कार्यालयों पर हमला हो गया हो। केशव प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि योगी सरकार हर जगह बुल्डोजर चला देती है। इसलिए भाजपा को अपना चुनाव चिन्ह बुल्डोजर रख लेना चाहिए। केशव प्रसाद ने कहा कि मैं अखिलेश यादव को सलाह दूंगा कि वह सपा का चुनाव चिन्ह एके-47 रख लें। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जमीन पर था। जनता की सेवा कर रहा था। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि वह 400 सीटें जीतेंगे। लेकिन उनको याद दिला दें कि उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही दावा किया था। लेकिन उस समय परिवार की ही कुछ सीटों पर सपा सिमट गई थी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज हम जनता की सेवा डबल इंजन की सरकार के माध्यम से कर रहे हैं। हम भेदभाव नहीं करते। हम सबकी सेवा करते हैं। इसलिए 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 आए ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने नारा दिया कि 100 में 60 हमारा है। 40 में बंटवारा है। और बंटवारे में भी हमारा है। क्योंकि जब हमारा विरोधी भी घर से वोट डालने निकलता है, लेकिन बूथ पर ईवीएम देखते ही उसे नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखने लगती है और वह भाजपा को वोट दे देता है।

केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार सपा-बसपा और कांग्रेस को दिखा दीजिये कि वह भाजपा को ही मजबूत करके सरकार बनवाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य ने ओवैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय वोट कटवा की तरह कई छोटी-छोटी पार्टियां निकलकर आती हैं। उनसे जनता को होशियार रहने की जरूरत है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि एक-एक वोट कीमती है। इसलिए इन वोट कटवा पार्टियों में अपना वोट खराब मत करियेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता इस बार साइकिल को खंड-खंड कर देगी। बसपा का हाथी बुरी हार हारेगा। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि 2024 में कांग्रेस रायबरेली की सीट भी हारेगी।

 

Related Articles

Back to top button