डॉक्टर स्वराज्य प्रकाश को पितृ शोक, अंतिम यात्रा सोमवार को 10 बजे

 फोटो :- फाइल फोटो स्वर्गीय सुभाष चंद्र श्रीवास्तव
____
 
  जसवंतनगर(इटावा)। प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन, जसवंतनगर के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जसवंत नगर के सरक्षक  और प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर स्वराज प्रकाश श्रीवास्तव के पिताश्री सुभाष चंद्र श्रीवास्तव  का रविवार को  निधन हो गया।

       उनके निधन से चिकित्सकों और समाजसेवियों में शोक की लहर फैल गई। स्वर्गीय सुभाष चंद्र आर्य समाज से जुड़ी शख्सियत होने के साथ साथ नगर के डीएवी स्कूल के प्रबंधतंत्र में शामिल थे।

     उनकी अंतिम यात्रा 21 अक्टूबर,  दिन सोमवार को प्रातः10:00 बजे  डॉक्टर स्वराज्य प्रकाश के आवास  से आरंभ होगी। यह जानकारी  पारिवारिक सूत्रों ने दी है।
 *वेदव्रत गुप्ता
____

Related Articles

Back to top button