हाइवे किनारे घायलावस्था में मिले अज्ञात युवक की मौत

   जसवंतनगर(इटावा)। 20-22 वर्षीय एक युवक घायलावस्था में यहां हाईवे पर विकास खंड कार्यालय के पास बुधवार को  पड़ा मिला, जिसको सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर्स ने मृत  घोषित कर दिया।
         युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उसकी  शिनाख्त कराने की पहले कोशिश की, लेकिन पता न चलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां से मोर्चरी पर शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा जाएगा। 
 मध्यान्ह तीन बजे करीब  राहगीरों ने युवक को पड़ा देखा था। वह हाईवे किनारे स्थित नाले के किनारे घायलावस्था में बेहोश  पड़ा था। सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
     पुलिस सूत्रों ने बताया है कि युवक लाल शर्ट व  नीले रंग का पाजामा टाइप पहने था। चेहरे पर  चोटें थी, खून जम गया था।     थाना प्रभारी  कपिल दुबे ने बताया कि 20- 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी भेजा  गया है। 
____वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button