लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने आयोजित की शक्ति केंद्रों पर बैठकें

    *अजय यादव बिंदु, जोनी राघव के संबोधन

फोटो:- भाजपा मंडल द्वितीय की बैठकों में भाग लेते प्रमुख लोग
____
जसबन्तनगर (इटावा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू की गई लोक सभा  चुनाव की तैयारी के  तहत जसवंतनगर मण्डल द्वितीय  भारतीय जनता पार्टी  द्वारा रेलमण्डी, हिन्दू विधालय, सिसहाट, कोठी कैस्त व कैस्त शक्ति केन्द्रों पर बैठकें शनिवार को आयोजित की गई। 
    इन बैठकों में सभी शक्ति केन्द्रों पर शक्ति केन्द्र संयोजक के साथ सभी बूथ अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
  इन बैठकों में  सम्बंधित शक्ति केन्द्रों के बूथ अध्यक्षो को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए गए।  
     भाजपा द्वितीय मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदु ने कहा कि हम सभी भाजपा के लोगों को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश की जनता के लिए किए गए कामों को अपना प्रचार का मुद्दा बनाना चाहिए। विपक्ष के  दुष्प्रचार को तहस-नहस करने के लिए भाजपा के विकास काम ही काफी हैं। 
     बैठकों में विधानसभा संयोजक विकास भदौरिया , विधानसभा विस्तारक जोनी राधव  ने भी शक्ति केंद्र और बूथ अध्यक्षों को चुनाव प्रचार के तौर तरीके विस्तार से बताया। 
     मण्डल अध्यक्ष अजय यादव बिन्दू, लज्जाराम प्रजापति , राजेन्द्र चौहान , सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में एक जुटता और जीत का लक्ष्य सभी ने तय किया।
___वेदव्रत गुप्ता
____

Related Articles

Back to top button