घर घर दस्तक देकर नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ना है- कमलावती

इटावा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में बढ़ते हुए भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में वोटर चेतना अभियान की जिला बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक को नवनियुक्त संगठनात्मक जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि वोटर चेतना महाअभियान में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं को सतत संपर्क व संवाद की भाजपा परंपरा के साथ एक बार फिर घर-घर दस्तक देना है। प्रत्येक घर की दहलीज और प्रत्येक गांव की चौपाल तक कार्यकर्ता पहुंचे। नव मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़ें। इससे एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाई जा सके।

जसवंतनगर विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि वोटर चेतना अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए आयोजित विशेष तिथियों के लिए बूथों पर दो टोली बनेगी। सदर इटावा विधानसभा की बैठक को सम्बोधित करते हुए वोटर चेतना अभियान के जिला संयोजक शिवाकांत चौधरी ने कहा की महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी। भर्थना विधानसभा की बैठक को सम्बोधित करते हुए कानपुर देहात से पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने कहा कि 26 नवंबर को आयोजित होने वाली मन की बात कार्यक्रम को सुनें एवं सरल एप पर फोटो अवश्य अपलोड करें। वोटर चेतना अभियान बैठक में सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व रामकुमार चौधरी डॉ. रमाकांत शर्मा, जिलामहामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, विमल भदौरिया, जिलाउपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, हरनाथ कुशवाह, शिवकिशोर धनगर, विक्रम अग्रवाल, जिलामंत्री डॉ. ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, राहुल राजपूत, रजत चौधरी, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, अजय यादव बिन्दु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Back to top button