*प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी हित में लिए गए निर्णय की व्यापार मंडल ने की प्रशंसा*

*प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी हित में लिए गए निर्णय की व्यापार मंडल ने की प्रशंसा

*व्यापारी नेताओं ने प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ को दिया साधुवाद*

*इटावा।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न का संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किए हैं कि व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का कोई मुकदमा पंजीकृत करने से पूर्व उसकी जांच की जाएगी।उपरोक्त निर्णय का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को साधुवाद दिया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज तक जितनी भी सरकारें बनी हैं उन्होंने व्यापारियों की चिंता बिल्कुल नहीं की आज ऐसी प्रथम सरकार है जो व्यापारी हित में व्यापारियों के लिए सोच रही है,जब से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से व्यापारी निर्भय होकर अपना रोजगार कर रहा है।*

*प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करने वालों में जिला संरक्षक एमपी सिंह तोमर जिला संरक्षक हरि गोपाल शुक्ला जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान मुन्ना जिला उपाध्यक्ष बृजेश पोरवाल नगर महामंत्री रमेश यादव बैटरी इन्वर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह नगर उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे,राजीव पाल, शैलेंद्र सिंह राजावत,आशुतोष पमार महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा व गल्ला मंडी अध्यक्ष विनोद कुमार यादव प्रमुख रूप से शामिल हैं।*

Related Articles

Back to top button