भाजपा के छद्म चरित्र और करतूतों से जनता हो गई है बखूबी वाकिफ

फोटो:- रामलीला तिराहा पर भगवान राम की मूर्ति का अनावरण करते विधायक शिवपाल सिंह यादव, उनका अभिनंदन करते पालिका अध्यक्ष एवं अन्य
____
जसवंतनगर(इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भगवान राम के नाम पर राजनीति करने और उनके नाम के राजनैतिक दुरुपयोग को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किए है।

श्री यादव ने दो टूक लहजे में कहा कि भगवान राम हमारे,आपके और सबके हैं, अकेले केवल भारतीय जनता पार्टी के नही हैं! भगवान राम के नाम पर झूठ-फरेब की राजनीति करने वाली भाजपा के क्रियाकलापों से तो खुद भगवान भी निश्चित तौर पर दुखी होंगे। जनता भी अब भाजपा के क्षदम चरित्र और करतूतों को बखूबी जान चुकी है।इसीलिए जनता अब उसके समूल विनाश को पूरी तरह तैयार बैठी है।
शिवपाल सिंह ने साथ ही कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। कहीं भी और किसी भी सरकारी दफ्तर में जाइए,बिना रिश्वत के काम नहीं होता।योगी सरकार अधिकारियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल हो गई है।
उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगला 2024 का लोकसभा चुनाव सभी सेकुलर पार्टियां एक साथ मिलकर लड़ेंगी और उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटो पर जीतकर प्रदेश को भाजपा विहीन प्रदेश बनाएंगे।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार , प्रोफेसर डॉक्टर बजेश यादव ,पूर्व व्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ,राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शाक्य बबलू, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, विद्याराम यादव,राजपाल सिंह यादव, नीरज यादव, सुनील यादव, गोपाल गुप्ता, रामवीर सिंह यादव, ऋषिकांत चतुर्वेदी, अनुरुद्ध दुबे मोनू, आदि के अलावा पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी,कर अधिकारी अरविंद्र शर्मा और सभासद गण मौजूद थे। रामलीला किराए पर यह मूर्ति उस फब्बारा के स्थान पर लगाई गई है, जिसे 2011 में बनवाया गया था और कभी फब्बारा चालू होकर अपना औचित्य साबित नहीं कर सका था। ऐतिहासिक रामलीला मैदान के पास लगाई गई राम मूर्ति से तिराहा दर्शनीय स्थान बन गया है।
____
*वेदव्रत गुप्ता*