*एस डी एम तान्या की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन*

रामनगर बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना रामनगर की परिसर की छत के नीचे उपजिला अधिकारी तान्या की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। रामनगर तहसील की तेजतर्रार अधिकारी तान्या ने लोगो की फरियादे सुनकर आख्या लगाकर उपनिरीक्षक हरिप्रसाद सरोज को जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। आयोजित थाना समाधान दिवस में 14 प्रार्थना पत्र आए जिसमें राजस्व विभाग के 7 पुलिस के 7 कुल 14 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिनमें से राजस्व व पुलिस विभाग के 9 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपकर समय से गुणवत्ता परक निस्तारण करने के लिए उप जिलाधिकारी तान्या के द्वारा निर्देशित किया गया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा, स्पेक्टर हरिप्रसाद सरोज,चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय,अशोक कुमार वर्मा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक विष्णु कुमार शर्मा उप निरीक्षक संजय सिंह सहित राजस्व के अधिकारी कर्मचारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button