हरदोई पिहानी कोतवाली की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही महिला हेल्प डेस्क

 

कोतवाल दिनेश कुमार सिंह ने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी महिला कांस्टेबल दीपा को शिकायतों को तुरंत निपटाने के दिए निर्देश

रिपोर्ट प्रेमश॑कर श्रीवास्तव
जिला संवाददाता
दैनिक माधव संदेश न्यूज़
हरदोई

कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां मामलों की तत्काल सुनाई की जाती है। अधिकतर मामले सुलह समझौते से निपटाए जाते हैं। अन्यथा की स्थिति में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है। महिला हेल्प डेस्क में सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा व पति-पत्नी के बीच विवाद के आ रहे हैं। जबकि छेड़छाड़, मारपीट व गुमशुदगी के मामले भी पहुंच रहे हैं।

कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क में शिकायतें सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मी ही नियुक्त की गई हैं। ताकि महिलाएं उन्हें अपनी समस्या निडर होकर बता सकें। उन्होने शासन के निर्देश पर महिला हेल्प डेस्क शुरू हुआ है।

महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर

कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत पुलिस प्रशासन पूरी तरह महिलाओं की समस्याओं के प्रति गंभीर है। महिला डेस्क पर महिला अधिकारियों के द्वारा ही पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी जाती हैं। साथ ही तत्काल उनका निस्तारण कराया जाता है। उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं से अपील की है कि किसी के साथ रास्ते में छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, दहेज उत्पीड़न या अन्य कोई घटना हो वह तुरंत 181 पर कॉल कर करें। तत्काल मौके पर पुलिस सहायता मुहैया कराई जाएगी। बताया कि 100 नंबर की तर्ज पर 112 नंबर पर भी तत्काल सूचना दी जा सकती है

Related Articles

Back to top button