लुधियाना पहुंचे CM केजरीवाल ने कांग्रेस के आंतरिक कलह पर उठाए सवाल कहा,”पंजाब ने बड़ी उम्मीदों…”

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना में हैं। यहां से उन्होंने पंजाब में राजनीतिक पदों को लेकर चल रही रार पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब ने बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई थी।

उन्होंने कहा है कि पंजाब ने बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई थी। लेकिन आज उन्होंने सरकार का मजाक उड़ाया है। सत्ता के लिए गंदी लड़ाई चल रही है। उनके सभी नेता सीएम बनना चाहते हैं। इतनी अंदरूनी कलह है कि सरकार गायब हो गई है।

इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त करेंगे, हमनें ये दिल्ली में करके दिखाया है। हम 24 घंटे बिजली देंगे, दिल्ली में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की नकल करना आसान है, अमल करना मुश्किल है।

 

Related Articles

Back to top button