गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर पालिका में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

     *पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने प्राथमिक विद्यालय में किया श्रमदान

   फोटो :- नगरपालिका में शपथ दिलाते पालिका इ ओ श्याम वचन सरोज
   जसवंतनगर (इटावा)।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बुधवार को यहां नगर पालिका परिसर में राष्ट्रीयता से ओतप्रोत हो कर मनाई गई। शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि दी गई।
        पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, अधिसाशी अधिकारी श्याम वचन सरोज आदि ने अपने अपने उद्भोदन में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की महानता व देश के लिए त्याग और समर्पण के बारे में बताया।
   सामाजिक कार्यकर्ता डॉ धर्मेंद्र कुमार ने भी दोनों के संबंध में विस्तार से वर्णन किया और उनके द्वारा देश के लिए किए योगदानों की क्रमबार चर्चा की। स्वच्छता के लिए पालिका अधिशासी अधिकारी ने श्रम दान की सभी को शपथ दिलायी । बाद में प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर  श्रमदान अभियान के तहत सभी ने स्वच्छता अभियान चलाया।
     इस मौक़े पर  सांसद प्रतिनिधि रहे हाजी मोहम्मद शमीम (पप्पू), अशोक यादव, बंटू गुप्ता,सत्यवती यादव, राशिद सिद्दीक़ी, सभासद सतीश चंद्र, दिलीप कुमार, कमल प्रकाश, संजीव कुमार, संजय कुमार, मुहम्मद फैजान, प्रमोद कुमार के अलावा कई महिला सभासदों के प्रतिनिधि के अलावा पालिका लिपिक विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, कर अधीक्षक अरविंद कुमार शर्मा, बड़े बाबू नवनीत कुमार, लाल कुमार शिवांग यादव सूरज शंखवार, अनिल कुमार, अतुल कुमार सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
____
   *वेदव्रत गुप्ता
_____

Related Articles

Back to top button