अखिलेश के निर्देश पर सपा ब्लॉक अध्यक्ष ने शुरू किया”पीडीए पौधरोपण” 

      *रामवीर सिंह संग दर्जनों सपाई अभियान को सफल बनाने में  जुटे

फोटो :- पौधरोपण करते ब्लॉक सपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव आदि
 
 जसवंतनगर(इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से “पीडीए पौधरोपण” अभियान चलाने  के आह्वाहन का असर यहां जसवंतनगर क्षेत्र में  धरातल पर दिखने लगा है।

       

समाजवादी जनों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के  पर्यावरण प्रेम को प्रकृति के लिए जरूरी ठहराते हुए रविवार को सैकड़ों नए पौधे रोपित किए। 

    ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव की अगुआई में ग्राम मुग्गपुरा,मलाजनी, जसवंतनगर आदि में पौधरोपण करते गूलर, पोखर, नीम, कंज, जामुन, चितवन, पीपल , कदंब आदि के पौधों का रोपण  स्कूल, तालाब और खुले स्थानों पर किया गया।
   रामवीर सिंह यादव ने बताया है कि उनकी ब्लॉक कार्यकारणी के कई कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता, जिनमे सुरेश चन्द्र,सेक्टर प्रभारी ब्रजेश शाक्य,सेक्टर प्रभारी बॉबी गुप्ता व राजेश चन्द्र आदि इस पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम में साथ मौजूद रहे और पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि सभी ने रोपे गए पौधों की रक्षा की शपथ भी ली।
    ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी ग्राम प्रधानों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पीडीए वृक्षारोपण अभियान चलाने का आवाहन किया है।
****
_____वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button