भारत विकास परिषद ने मनाई डॉक्टर सूरजप्रकाश की जयंती 

         
फोटो :- डॉक्टर सूरज प्रकाश जी के चित्र पर पुष्प मालाएं  अर्पित करते भाविप मुख्य शाखा के पदाधिकारी और सदस्यगण
जसवंतनगर(इटावा)।भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉक्टर सूरज प्रकाश की जन्म जयंती  यहां नगर के ब्राईटेण्ड स्कूल में बड़े ही धूमधाम से गुरुवार को भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जसवंतनगर ने मनाई।

  

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर डॉ स्वराज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने तथा अन्य सदस्यों ने श्री सूरज प्रकाश के चित्र पर माल्यार्पण किया। 
     कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राइटेंड स्कूल के प्रबंधक और पूर्व अध्यक्ष भाविप  मुख्य शाखा सुरेंद्र धनगर ने किया।
      उन्होंने भाविप संस्थापक सूरज प्रकाश के जीवन परिचय पर बहुत सी ऐसे कई महत्वपूर्ण बातें बताई जो कि भारत विकास परिषद को शुरू करने में बहुत महत्वपूर्ण और योगदान परक है। 
   ।  उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्थापित भारत विकास परिषद पूरे देश में सहयोग संपर्क और सेवा की नई-नई मिसाल है पेश कर रहा है जसवंत नगर की भारत विकास परिषदमुख्य शाखा भी नगर में सर्वाधिक सेवा में संलग्न  रहती है।
    कार्यक्रम में  मुख्य शाखा के सचिव अनुभव यादव, विनोद श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, डॉ अवनीश डॉक्टर प्रदीप यादव डॉक्टर पुष्पेंद्र पुरवार, राजीव  माथुर ने भी सूरजप्रकाश की बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर शैलेंद्र दुबे, सौदान सिंह और स्कूल के प्रधानाचार्य संघ प्रिय गौतम भी उपस्थित थे।
*वेदव्रत गुप्ता
_____

Related Articles

Back to top button