महाविद्यालय कर्मी समेत दो के विरूद्ध दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की एफआईआर 

    *मुख्य आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

     जसवंतनगर(इटावा)।इलाके की  एक छात्रा से दुष्कर्म और फिर उसे  ब्लेकमेल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।  पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 इस  छात्रा ने 7  वर्ष पूर्व  में जिले की एक नामी गिरामी परिषद द्वारा कचोरा  रोड पर स्थापित  कॉलेज में प्रवेश लिया था।
     इस दौरान महाविद्यालय के क्लिर्क ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी अवनीश यादव व बाबू राम से  वह उनकी कार्यशैली और सहयोग से प्रभावित हो गई। वर्ष 2017 से 2019 तक उसका पढ़ाई का प्रशिक्षण कंप्लीट हो गया।इस प्रशिक्षण के दौरान वह कई बार  कालेज के शैक्षिक भ्रमणों में भी गई। 
  2021 में 22 जनवरी को जब वह परीक्षा परिणाम से सम्बन्धित अंक पत्र लेने कालेज गई, तो कालेज  कर्मी अवनीश ने उसे दोपहर तक ऑफिस में रोके रहा। कालेज की छुट्टी हो गई। इसके बाद अवनीश यादव ने उसे चाय पिलाने के नाम पर  नशा मिली चाय पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई, तो  फिर अवनीश  ने उसके साथ गलत संबंध बनाकर उसकी अश्लील फोटोज खीच ली।जब उसे होश आया तो वह घटना से भयभीत होकर चुपचाप घर चली आई। शर्म और हया के चलते  उसने घरवालो को कुछ  भी नहीं बताया।
   इसके बाद अवनीश उसे मैसेज और फोन करने लगा और अब भी करता है और ब्लैक मेल करते मिलने को बुलाता है। दूसरा कर्मचारी बाबू राम भी उससे  गाली गलोज और अभद्रता करता है । 
   अवनीश यादव  छात्रा को ब्लैक मेल करते फोटो वायरल करने की धमकी देता है। 
   परेशान छात्रा ने मंगलवार 25 जून को स्वजनों के साथ थाना पहुंचकर इस संबंध में नामजद तहरीर दी है। 
    थाना प्रभारी राम सहाय सिंह ने बताया है कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी अवनीश यादव पुत्र ब्रजेश्वर सिंह निवासी ग्राम भगपुर, पोस्ट सगौनी थाना दन्नाहार, जनपद मैनपुरी व बाबूराम निवासी नामालूम के खिलाफ दुष्कर्म का  मामला दर्ज कर लिया।  मुख्य  आरोपी अवनीश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button