चुनाव प्रबंधन समिति व वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक हुई -लोकसभा चुनाव आकांक्षाओं को पूरा करने वाला चुनाव- सांसद

इटावा। लोकसभा चुनाव को ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में व विधानसभा संयोजक विमल भदौरिया के संयोजन में सदर विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ सम्मानित मंच द्वारा भाजपा के प्रेरणापुंज पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित करके हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव आकांक्षाओं को पूरा करने वाला चुनाव है। केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजनाओं के विकास की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि भाजपा को लगातार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सफलता मिल रही है। सदर विधायका सरिता भदौरिया ने प्रबंधन समिति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ नियति और नीति भी हैं, इसलिए जनता भाजपा से सहमत है। अब सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से एक माह में इटावा लोकसभा को गति प्रदान करना है। संगठनात्मक जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि सेवा, सुशासन, सुरक्षा और गरीब कल्याण के लक्ष्य को लेकर डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत में कहा कि अब समय कम है। बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसमें विधानसभा प्रबंधन समिति की भूमिका महत्वपूर्ण है। बूथ मजबूत होगा तो ही मत प्रतिशत बढ़ेगा। संचालन जिलामहामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। बैठक में पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, केके. राज, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ. रमाकांत शर्मा, राकेश पाल, विनोद दुबे, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, अतुल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशहवाह, देवप्रताप भदौरिया, सुबोध तिवारी, जिलामंत्री जितेंद्र गौड़, राहुल राजपूत, लोकसभा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, अंकित सैनी, अच्युत मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, अनुरुद्ध गुप्ता, प्रवीण पचौरी, रमेश राजपूत, विकास भदौरिया, विरला शाक्य सहित विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति में लगाए गए पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button