होली मिलन समारोह कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं -भाजपा सदर विधायका के आवास पर होली मिलन समारोह में जमकर खेली होली

इटावा। पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है. न सिर्फ मथुरा वृंदावन बल्कि इटावा में भी होली के रंग में लोग रंगे नजर आये हैं. इस दौरान कई सियासत के दिग्गज भी अपनों के साथ होली खेलते दिख रहे हैं.। होली के अवसर पर सदर विधायका सरिता भदौरिया द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली त्योहार भक्ति का प्रतीक है प्राचीन काल से भगवान भक्त की रक्षा करते चले आए राम वर्ष 2024 भक्तों का वर्ष है इस वर्ष में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 400 पार पहुंच रही है।

इस अवसर पर सदर विधायका सरिता भदौरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलामहांमंत्री अन्नू गुप्ता, जिलामंत्री जितेन्द्र गौड, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप राजपूत, विधायक प्रतिनिधि हरिनारायन बाजपेयी, ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, इकदिल पूर्व चेयरमैन डा. सौरभ दीक्षित, रमेश राजपूत, विधानसभा मीडिया प्रमुख ओमरतन कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला संरक्षक एमपी सिंह तोमर, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष गुड्डी बाजपेई, जिलामंत्री अशोक चौहान, रामशरण गुप्ता, विवेकरंजन गुप्ता, जितेन्द्र जैन, महिलानेत्री नीतू नारायण मिश्रा, पूनम तिवारी, सुशांत दीक्षित, द्वित्तीय मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, इकदिल मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, प्रदीप शर्मा, विद्यार्थी परिषद से आशीष बाथम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मनीष बघेल, व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल, कृष्णमुरारी गुप्ता, बादशाह राजपूत, प्रदीप अग्रवाल, महिला जिलाप्रभारी सुप्रिया मिश्रा, किसान मोर्चा दिनेश भदौरिया, हरिशंकर चतुर्वेदी, रंजीत वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सुधीर वर्मा, सभासद शरद बाजपेई, प्रमोद राठौर, अनंत वर्मा, प्रशांत दीक्षित, अंशु दुबे, अखिलेश कौशिक, नगर कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, जितेंद्र राजपूत, अमित कुमार, युवा मोर्चा जिलाकोषाध्यक्ष तरुण रंजन गुप्ता, नगरमंत्री चंदन पोरवाल, अंकुल चौहान सहित तमाम नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button