ह रामलीला समिति के अध्यक्ष “लाल साहब” का स्वर्गवास

*हिंदू विद्यालय के थे आजन्म अध्यक्ष*तालाब मंदिर ट्रस्ट के थे सर्वराकार

फोटो:- फाइल फोटो लाल शैलेंद्र कुमार गुप्ता
_____
———–
   जसवन्तनगर(इटावा)।नगर के पुराने रईसों में शुमार और स्थानीय रामलीला महोत्सव समिति व  हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा जसवंत नगर के तालाब मंदिर  में विराजमान भगवान शंकर के ट्रस्ट के सर्वराकार “लाल शैलेंद्र प्रसाद गुप्ता” का बीती रात गुड़गांव में 82 वर्ष की उम्र में  हृदयाघात होने से निधन हो गया।
     वह स्वर्गीय शारदा प्रसाद गुप्ता ‘लालजी साहब’ के  इकलौते पुत्र थे। उनकी मां  स्वर्गीया शांती देवी गुप्ता जसवंतनगर की पहली विधान परिषद  सदस्य बनी थी। उन्हे मुख्यमंत्री रहे चंद्रभानु गुप्ता के कार्यकाल में एमएलसी बनने का मौका मिला था। उनका निधन करीब 30 वर्ष पूर्व हो गया था।
          लाल शैलेंद्र प्रसाद सर्वराकर के रूप में  जसवंतनगर के होमगंज, सब्जी मंडी ,गुडमंडी, सदर बाजार आदि में स्थित सैकड़ों दुकानों की देखरेख करते थे। कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी कि वह जसवंतनगर कस्बे के बड़े जमींदारों में शुमार थे। वह शुरू से लखनऊ, दिल्ली, गुड़गांव में निवास कर सर्वराकारी करते थे। हर वर्ष रामलीला के दौरान जसवंत नगर में आकर प्रवास करते थे।
    यहां यह भी बताना है कि “लाल साहब” के नाम से मशहूर  लाल शैलेंद्र प्रसाद की पत्नी का लगभग डेढ़ महीने पूर्व  ही निधन हो गया था। लाल साहब के  निधन से जसवंतनगर में  शोक की लहर फैल गई है। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में शोक बैठक कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई। होमगंज मंडी तथा बजाज लाइन में शोक में कई दुकानें  बंद रही।
*वेदव्रत गुप्ता
_____

Related Articles

Back to top button