अयोध्या धाम के लिए सात बसें हुई रवाना

इटावा। भारतीय जनता पार्टी प्रथम मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सात बसें अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई है। विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराना शहर के सात स्थान तलैया मैदान पक्का तालाब, छैराहा, कोतवाली चौराहा, नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौकी, पक्काबाग पर बसें लगाई गई है जिनमें श्रद्धालु अयोध्या धाम श्रीराम के बने भव्य मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बस के बस प्रमुख और सह प्रमुख नियुक्त किए गए है। छैराहा बस प्रमुख अनुरुद्ध गुप्ता सह बस प्रमुख अंकित जैन तलैया मैदान बस प्रमुख कीर्ती वर्मा सह बस प्रमुख रवि कृष्ण कश्यप पक्का तालाब बस प्रमुख आशीष बाथम सह बस प्रमुख रोहित पटेल कोतवाली चौराहा बस प्रमुख वरुण दुबे सह बस प्रमुख गौरव सोनी पक्का बाग बस प्रमुख अखिलेश कौशिक सह बस प्रमुख जितेंद्र भदौरिया नौरंगाबाद चौकी ओमरतन कश्यप सह बस प्रमुख रोहित वर्मा नगर पालिका बस प्रमुख विवेक गुप्ता सह बस प्रमुख सुबोध राजपूत रहेंगे। 400 लोग कल अयोध्या धाम में विवेक गुप्ता मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रभु श्री राम के अयोध्या में दर्शन करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button