भाविप “संस्कार” शाखा 21 निर्धन कन्याओं का आज हाथ पीले करेगा

भाविप “संस्कार” शाखा 21 निर्धन कन्याओं का आज हाथ पीले करेगा
______
     जसवंतनगर(इटावा)। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा जसवंतनगर अपने 13 वे आयोजन के जरिए रविवार को यानी आज 21 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित कर रहा है।
     यह आयोजन नगर के थाना परिसर के बगल में स्थित माध्यमिक विद्यालय के रामलीला मंच पर आयोजित होगा।
        यह जानकारी भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता सचिव जवाहरलाल शाक्य ने देते हुए बताया है कि सामूहिक निर्धन विवाह के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव तथा पीसीएफ के पूर्व अध्यक्ष तथा जिला सहकारी बैंक के इटावा अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर को अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया गया है।
   दोपहर 12 बजे से नगर के रेल मंडी स्थित राम सीता मंदिर से 21 दूल्हों की बारात निकलेगी । दोपहर 1 बजे  वरमाला का कार्यक्रम आयोजित
     वरमाला कार्यक्रम के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी 21 दूल्हा दुल्हनों  के भांवर  पाणिग्रहण का कार्यक्रम आयोजित होगा। सायं 6 बजे सभी दूल्हा दुल्हन की भारत विकास परिषद संस्कार शाखा विदाई करेगा।
      इस सामूहिक विवाह समारोह में नगर के दानदाताओं के सहयोग से प्रत्येक दूल्हा दुल्हन को पर्याप्त मात्रा में दहेज देने की व्यवस्था की गई है।
____

Related Articles

Back to top button