*अयोध्या में रामलला का दर्शन करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पलटी बस, 15 से ज्यादा घायल* शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया।अयोध्या में रामलला का दर्शन

*अयोध्या में रामलला का दर्शन करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पलटी बस, 15 से ज्यादा घायल*

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया।अयोध्या में रामलला का दर्श करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।इस हादसे में 15 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल बताए गए हैं।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

मिली जानकारी के मुताबिक बदायूं जिले के दातागंज से भाजपा कार्यकर्ताओं की बस शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई थी।बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।जिले के कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा गांव के सामने ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच में जुट गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बदायूं के विधायक महेश्वचंद्र गुप्ता भी पहुंचे।

कुंवरगांव के वनगढ़ गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष हरवंश शाक्य के नेतृत्व में यह बस अयोध्या जा रही थी। निजी बस में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सवार थे। दातागंज में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

बता दें कि बदायूं से शुक्रवार को 101 बसों और 51 कोरों से 5100 भाजपाई और श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए हैं। अयोध्या से 24 फरवरी को इनकी वापसी होगी। श्रद्धालुओं के काफिले की एक बस शाहजहांपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

Related Articles

Back to top button