आयकर कार्यालय पर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन -कांग्रेस के खातों को फ्रीज करना असंवैधानिक- राशिद

इटावा। आयकर कार्यालय के सामने कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के खातों को फ्रीज करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार द्वारा बिना किसी वैद्य कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खातों को फ्रीज करके असंवैधानिक कदम उठाया है।

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा की अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रिज करना जिसमें क्राउड फंडिंग अभियान से जुड़े खाते भी शामिल हैं यह न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर हमला है। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा मोदी सरकार की इस हरकत न केवल हमें समान अवसर देने से वंचित करती है बल्कि उसका यह कृत्य उन लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात है जिन पर हमारा महान राष्ट्र खड़ा है। धरना प्रदेश में प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, करन सिंह राजपूत, वाचस्पतिदुबे, सत्यप्रकाश राजपूत, ललित दुबे, सुनीता कुशवाहा, सरला जाटव, मिथिलेश कुमारी, यूथ अध्यक्ष शोजब रिजवी, सरवर अली, आसिफ जादरान, सचिन संखवार श्याम सिंह कुशवाहा, सतीश शाक्य, लालमन बाथम, मनीष मिश्रा, पंकज यादव, अंसार अहमद, उमेश बाबू, कृपाराम राजपूत, अमित अग्निहोत्री, सूर्य शंकरदीक्षित, पुनीत पाठक, सोहेल खान, विजेंद्र सिंह यादव, असित यादव, शिवा ठाकुर, विकास कुमार, अल्तमश खान, अभिषेक मिश्रा, नितिन यादव, नितेश कुमार, कन्हैया शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button