भारतीय जनता पार्टी चलाएगी लाभार्थी सम्पर्क अभियान

इटावा। भाजपा प्रथम मंडल द्वारा सिचाई विभाग डांक बंगला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी प्रथम के मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता उपस्थित रहे।

विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम मंडल द्वारा लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा जिसकी कार्यशाला आज 20 फरवरी को सिचाईं विभाग गेस्ट हाउस में होगी। उन्होंने बताया की इस कार्यशाला में मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र प्रभारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष व मंडल में निवास करने वाले सभी पदाधिकारी रहेंगे। बैठक में शक्तिकेंद्र संयोजक ओमरतन कश्यप, राजीव अवस्थी, प्रमेन्द्र कुमार तिवारी, नितिन त्रिवेदी, प्रिंस भादौरिया, सुबोध पटेल, मोहित वर्मा मंडल पदाधिकारी अखिलेश कौशिक, प्रशांत दीक्षित, सोनू राठौर, किरन सोनी, अक्षय बाजपेयी, सतेंद्र कुशवाह, अंकित गुप्ता, रोहित पटेल, सुरेश चंद्र राजपूत, प्रमोद कुमार, रविकृष्ण कश्यप उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button