भरद्वाज आश्रम के विस्तार के लिए मकानों पर चला बुलडोजर, मचा रहा हड़कंप

भरद्वाज आश्रम के विस्तार के लिए मकानों पर चला बुलडोजर, मचा रहा हड़कं

प्रयागराज-भरद्वाज आश्रम के विस्तार के लिए सर्वे में कुल 37 मकान दायरे में आए थे। इनको नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को पीडीए ने मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। ध्वस्तीकरण में कई मकानों के नीचे मंदिर मिले।

बालसन चौराहे पर स्थित भरद्वाज मुनि आश्रम के विस्तारीकरण के लिए पार्क के आसपास के मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। सर्वे में विस्तारीकरण की जद में कुल 37 मकान आ रहे थे। इन मकानों के स्वामियों को नोटिस जारी कर स्वयं से मकान ध्वस्त कर स्थान खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित अवधि में स्थान न खाली करने पर पीडीए ने ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मचा रहा। लोगों ने पीडीए पर मनमानी का आरोप लगाया। ऐहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।

Related Articles

Back to top button