भाजपा ने जयंती पर कल्याण सिंह को किया याद

इटावा। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले कल्याण सिंह की 92वीं जयंती पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता व कार्यक्रम संयोजक देवप्रताप भदौरिया के संयोजन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के अतरौली से निकलकर कल्याण सिंह ने देश की राजनीति में एक मुकाम हासिल किया था। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि कल्याण सिंह लोधी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। यूपी में भाजपा को गैर यादव ओबीसी के बीच स्थापित करने में कल्याण सिंह की बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में वे एक समय में यूपी ओबीसी के निर्विवाद तौर पर बड़े नेता के तौर पर माने जाते रहे। 4 दिसंबर 2014 को उन्हें राज्यपाल बनाया गया। 21 सितंबर 2021 को उनका निधन हो गया। वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद दीक्षित ने कहा कि कल्याण सिंह को सीना ठोककर राजनीति करने वाले नेताओं के रूप में माना जाता है। अच्युत मिश्रा ने कहा कि कल्याण सरकार के शासनकाल की परीक्षा व्यवस्था की आज भी चर्चा होती है। अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह ने बाबरी विध्वंस के बाद किसी के कंधे पर बंदूक रखने की कोशिश नहीं की। कार्यक्रम में अन्नू गुप्ता, गणेश राजपूत, हरनाथ सिंह कुशवाह, देवप्रताप भदौरिया, शिवकिशोर धनगर, डॉ. ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, राहुल राजपूत, जितेंद्र गौड़, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, रवि धनगर, विरला शाक्य, अतुल मिश्रा, जॉनी राघव, अवधेश चतुर्वेदी, रईसुद्दीन राइन, जितेंद्र जैन हैप्पी, शरद वाजपेई, अनुग्रह सेंगर, सुशांत दीक्षित, शरद तिवारी, रजत शाक्य सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button