युवक की संदिग्ध हालात में मौत

 

सैफई, इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। उसका शव घर के अंदर चारपाई के पास पड़ा पाया गया। मृतक की मां ने अपनी पुत्रवधू पर बेटे से झगड़ा करने के बाद गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया हैप् पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की वजह अज्ञात मानते हुए पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

बर्रा गांव निवासी 25 वर्षीय संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय राजवीर शर्मा का शव घर के अंदर गुरुवार को तड़के संदिग्ध हालत में चारपाई के पास पड़ा पाया गया। मृतक की मां बीना देवी ने अपनी पुत्रवधु पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि लगातार तीन दिन से बेटे संजय कुमार को उसकी पत्नी लाली कुमारी मायके जाने को लिए झगड़ा कर रही थी। बेटे का कहना था कि दो तीन दिन में रुपये मिल जाएंगे, तब चलेगे। बुधवार की शाम बेटे के साथ पुत्रवधु ने मारपीट की थी। उसके बाद वह कमरे में चला गया। पीछे से उसकी पत्नी भी अंदर चली गई। रात में बेटे की पुत्रवधु ने गला घोंट कर हत्या कर दी। गुरुवार को तड़के करीब चार बजे जब बर्तन गिरने की आवाज आयी, तब वह अपनी बेटी शिबू के साथ अंदर गई तो देखा कि पुत्रवधु के हाथ में हसिया था। इसके बाद आसपास के लोगों को आवाज़ लगाई। लोग घर के अंदर आए तो देखा कि कमरे के अंदर चारपाई के पास बेटा मृत अवस्था में पड़ा था।

 

Related Articles

Back to top button