फल मंडी में लगी आग की मजिस्ट्रेट से जांच हो- व्यापार मंडल

इटावा। नई मंडी स्थित फल मंडी में लगी आग से फल के आढ़तियों का सब कुछ राख हो गया है। भारतीय उधोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिलामहामंत्री आकाशदीप जैन ने घटनास्थल पर जाकर फल के आढ़तियों के नुकसान को देखकर प्रशासन से माँग करते हुये कहा फल मंडी में लगी आग की मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाये साथ ही आग से हुये नुकसान पर पीड़ितों को सरकार आर्थिक मदद प्रदान करे जिससे अग्नि पीड़ित आढ़ती अपना व्यापार पुनः चालू कर सके। उन्होंने कहा आये दिन नई मंडी में अग्नि कांड होता है प्रशासन को चाहिये वहाँ स्थाई तौर पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी 24 घंटे वहां खड़ी की जाये जिससे हादसों पर लगाम लग सके साथ ही अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिये सीसीटीवी कैमरे पूरी मंडी में लगाये जाये। माँग करने वालो में मंडल उपाध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता, डॉ.सुधीर गुप्ता, रजत जैन, रीना जैन, दीपिका गुप्ता, आलोक गुप्ता, राजेश अग्रवाल, हिमांशू सैनी, प्रशान्त दीक्षित, सर्वेश जोशी, सुनील तोमर, राजीव गुप्ता रहे।

Related Articles

Back to top button