इटावा। निर्माणधीन खाटू श्याम मंदिर इकदिल पर सुंदरकांड का 9वां आयोजन सम्पन्न हुआ। पूजन आरती का शुभारंभ सेवाश्रम अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष अवनीश यादव एड. ने किया। रामदास बाथम, अखिलेश तिवारी, संतोष पांडेय, वकील सिंह पाल, शिवभूषण सिंह चौहान, कृष्णगोपाल सक्सेना, संजीव दुबे, मनोज दुबे, टीटू दिवाकर शटरिंग, धनन्जय सिंह, दुष्यंत दीक्षित, रवि त्रिपाठी, मनोज दुबे, ओम प्रकाश दीक्षित, मुकेश तिवारी, कल्लू आतिशबाज, हरिशंकर चतुर्वेदी, गोपाल मिश्रा, सचिन यादव, मनोज तिवारी, मोनिका अग्निहोत्री, प्राची सक्सेना,आराध्या, सौम्या, श्रीआ, शशिबाला ने सुन्दर कांड के आयोजन में भाग लेकर प्रभु का गुणगान किया आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। सेवाश्रम जिलासचिव राजनारायण दुबे ने सेवाश्रम अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। सेवाश्रम प्रमुख अमित त्रिपाठी एड. और सेवाश्रम महामंत्री राकेश यादव ने खाटूनरेश का प्रतीक चिन्ह भेंट किया और सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button