नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष बबलू का हुआ स्वागत

इटावा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए आवाहन किया। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। गुरूवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू का स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमंे मुख्य अतिथि के तौर पर शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए। साथी जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, इटावा कोआपरेटिक बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर, कार्तिकय यादव, पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, मो. अलताफ, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, अशोक यादव, सुनील यादव, चंदन सिंह बघेल, सर्वेश शाक्य, केके यादव, फरहान शकील, सीमा यादव, विक्की गुप्ता, मनीष यादव पतरे, ईशान मिर्जा समेत पार्टी के कई पूर्व जिलाध्यक्ष समेत सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिवपाल सिंह यादव ने अपने कार्यकर्ताआंे को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आवाहन किया। साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से जल्द से जल्द कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर उन्हांेने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्हांेने आगे कहा कि रामचरितमानस, भगवान राम, भगवान विष्णु को कौन मानता है। भाजपा सिर्फ लोगांे को डरा धमकाकर वोट लेना चाहती है और सत्ता में बैठना चाहती है। उन्हांेने 2024 में बदलाव हो जाएगा तो 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन भी हो जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button